logo

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार:घरेलू विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम, कॉल डिटेल में हुआ खुलासा

लाडनूं थाना क्षेत्र के खामियाद गांव में प्रेमाराम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लाडनूं थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया कि मामलें में संतोष देवी(40) पत्नी प्रेमाराम बावरी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले दो गिरफ्तारिया हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतक प्रेमाराम का पहले अपहरण किया गया। जिसमें पत्नी संतोष देवी कि भूमिका थी। अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में प्रेमाराम के भाई ने लाडनूं पुलिस थाने में ससुराल पक्ष पर अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया गया।

0
0 views